लोक लेखा समिति Public Account CommitteeLok Lekha Samiti 1921

लोक लेखा समिति Public Account CommitteeLok Lekha Samiti 1921

लोक लेखा समिति Public Account Committee
Lok Lekha Samiti 1921

यह सबसे पुरानी वित्तीय समिति है। इसका गठन भारत सरकार अधिनियम 1919 के तहत सन 1921 में किया गया था। वर्तमान में इस समिति में कुल 22 सदस्य होते हैं। इन 22 सदस्यों में 15 सदस्य लोकसभा और 7 सदस्य राज्यसभा से होते हैं।

लोक लेखा समिति का कार्यकाल

इस समिति का कार्यकाल 1 वर्ष का होता है।

लोक लेखा समिति का कार्य

यह समिति सरकार को संसद के लिए उत्तरदायी बनाती है एवं सरकार के वार्षिक लेखों की जांच करती है। भारत सरकार के वार्षिक लेखों के विषय में सीएजी द्वारा दी गयी रिपोर्ट पर विचार करती है।

वार्षिक लेखों में पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से ही इस समिति का अध्यक्ष कोई विपक्ष का नेता चुना जाता है। मंत्रिपरिषद का कोई सदस्य इस समिति का सदस्य नहीं चुना जा सकता।

Youtube Channel Image
Join Our WhatsApp Group सभी महत्वपूर्ण अपडेट व्हाट्सएप पर पायें!