धमनी तथा शिरा में अंतर||Difference between Artery and Vein

धमनी तथा शिरा में अंतर||Difference between Artery and Vein

धमनी तथा शिरा में अंतर

 

धमनी ( Artery )

1:- ये रुधिर को हृदय से अंगों की ओर ले जाती है।

2:- यह लाल रंग की होती है।

3:- इसमें कपाट ( Valve ) नहीं पाये जाते हैं।

4:- यह शरीर में गहराई में स्थित होती है।

5:- इसकी दीवारें मोटी तथा पेशीय होती हैं।

6:- इसकी आंतरिक गुहा सँकरी होती है।

7:- यह खाली होने पर पिचकती नहीं है।

8:- पल्मोनरी धमनी को छोड़कर सभी धमनियों में ऑक्सीजन युक्त रुधिर बहता है।

 

 

 

 

शिरा ( Vein )

1:- ये रुधिर को अंगों से हृदय में लाती है।

2:- यह गहरे लाल या नीले बैंगनी रंग की होती है।

3:- इसमें कपाट ( Valve ) पाये जाते है।

4:- यह शरीर की ऊपरी सतह में होती है।

5:- इसकी दीवारें पतली तथा लचीली होती हैं।

6:- इसकी आंतरिक गुहा अपेक्षाकृत काफी चौड़ी होती है।

7:- यह खाली होने पर पिचक जाती है।

8:- पल्मोनरी शिरा को छोड़कर सभी शिराओं में कार्बन डाइऑक्साइड युक्त रुधिर बहता है ।

Youtube Channel Image
Join Our WhatsApp Group सभी महत्वपूर्ण अपडेट व्हाट्सएप पर पायें!