GanguBai Kathiawadi kaun thi गंगूबाई काठियावाड़ी कौन थी

3 Min Read

गंगूबाई काठियावाड़ी कौन थी? who was Gangubai Kathiyawadi 

गंगूबाई काठियावाड़ी कौन थी? who was Gangubai Kathiyawadi

गंगूबाई को महाराष्ट्र में हर कोई गंगूबाई के नाम से जानता है लेकिन इनका असल नाम गंगा हरजीवनदास काठियावाड़ी था, जो गुजरात के काठियावाड़ में रहने वाली एक भोली भाली लड़की थी। लेकिन बाद में मुंबई के रेड लाइट एरिया में उन्हें गंगू बाई के नाम से जाना जाने लगा।

गंगूबाई का नाम माफिया क्वीन ओफ मुंबई के किताब में शामिल किया गया है, जिसमें उनके जीवन के साथ हुई सभी घटना साथ ही किस तरीके से उन्हें मुंबई के डॉन की बहन बना दिया गया इत्यादि बातों की चर्चा की गई है।

गंगूबाई का व्यवसाय वेश्यावृत्ति था लेकिन उन्होंने कभी भी किसी लड़की को इस व्यवसाय में आने के लिए जबरदस्ती नहीं की। यहां तक कि उन्होंने कई सारे अच्छे काम वहां के वेश्यावृत्ति औरतों के लिए किया। इसके साथ ही मुंबई के बहुत सारे अनाथ बच्चों के लिए भी बड़े बड़े काम किए।
मुंबई में जब एक बार वेश्याओं के खिलाफ आंदोलन हुआ था तब गंगूबाई खुद वेश्याओं के नेतृत्व में आ खड़ी हुई।

गंगूबाई को मुंबई की लेडी डॉन कहा जाता था क्योंकि उन्हें मुंबई के डॉन करीम खान की मुंहबोली बहन बताया जाता था।
गंगूबाई के पास काफी संपत्ति थी, यहां तक कि उनके पास एक बेंटले कार भी थी, जिसकी वर्तमान मूल्य 4 करोड़ रुपए बताई जाती है।

गंगूबाई जो बचपन में काफी भोली-भाली थी लेकिन वेश्यावृत्ति के बनाने के बाद वह मुंबई की सबसे खतरनाक औरत बन गई थी, जिनका खौफ वहां के सभी लोगों में था। उस समय बहुत सारे लोग उनसे डरा करते थे।
गंगूबाई चोडी सुनहरी सीमाओं वाली साड़ी पहनती थी, जो उनकी खुद की शैली थी और माथे पर बड़ी लाल बिंदी लगाई नजर आती थी और यह उनकी पहचान बन गई थी।

गंगूबाई काठियावाड़ी कौन थी?
गंगूबाई काठियावाड़ी गुजरात के काठियावाड़ की रहने वाली एक सीधी-सादी लड़की थी, जो बाद में मुंबई की माफिया क्वीन के नाम से जाने जाने लगी और फिर वह कोठा वाली भी बनी।

गंगूबाई काठियावाड़ी का जन्म कब हुआ था?
गंगूबाई काठियावाड़ी का जन्म सन 1939 को गुजरात में हुआ था।

गंगूबाई काठियावाड़ी के पति क्या करते थे?
गंगूबाई के पति उनके पिता के दुकान पर अकाउंटेंट का काम किया करते थे।

Share This Article