फर्टीगेशन क्या है और कृषि में इसका क्या उपयोग है?

फर्टीगेशन
फर्टीगेशन खेतों में उर्वरक का बहाव करने की एक विधि है।
इस तकनीक का अविष्कार इजराइल में हुआ था।
इस तकनीक में खेतों में पौधों को पानी या सिंचाई के सहारे उर्वरक प्रदान किया जाता है।
पौधों को पोषण प्रदान करने की ड्रिपिंग प्रणाली भी इसी तकनीक का एक हिस्सा है।
फर्टीगेशन तकनीक का महत्व
इस तकनीक का उपयोग करने से समय की बचत होती है और सिंचाई के सहारे ही उर्वरक का बहाव कर दिया जाता है।
ऐसा करने से किसानों को अलग से उर्वरक का छिड़काव करने की आवश्यकता नहीं पड़ती।
इस तकनीक की सहायता से उर्वरक एवं पौधों के लिए पोषक तत्वों का समान वितरण हो जाता है।